रायपुर (8 अप्रैल 2021) राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद अंततः लॉकडाउन की घोषणा कलेक्टर एस भारतीदासन ने कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार शाम 6 बजे 19 अप्रैल तक राजधानी में पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी किराना दुकाने, फल, सब्जी, शराब दुकाने सहित सभी दुकाने बंद रहेगी। मिल्क पार्लर सुबह 6 से 8 बजे और शाम को 5 से 6 बजे तक खुलेगा। हॉस्पिटल और मेडिकल सुविधाएं चालु रहेगी। राजधानी की सीमाएं सील हो जाएगी, आवाजाही प्रतिबंधित रहेगा। आवाजाही के लिए जिला प्रशासन से ई पास लेना होगा। वही सभी सरकारी कर्मियों, मीडिया कर्मियों, प्रवेश परीक्षा देने वालो को आई कार्ड दिखाने पर पेट्रोल मिलेगा।
कलेक्टर भारतीदासन ने कहा कि “लोग घरो में रहे, बेहद आवश्यक होने पर ही घरो से बाहर निकले। जिला प्रशासन आवश्यक मेडिकल सुविधाओं घर पहुंच उपलब्ध कराएगा।” लॉकडाउन के दौरान वैवाहिक कार्यक्रमों में प्रतिबंधित रहेगा, शहनाई बजने पर सीधे एफआईआर की जाएगी। कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों से घर से काम करने की अपील की है।
रायपुर, दुर्ग के बाद प्रदेश के अधिक संक्रमित मरीजों वाले अन्य जिलों में लॉकडाउन हो सकता है। अभी बेमेतरा बिलासपुर जिले में आधे समय ही दुकाने खुल रही है।
Add Comment