नोएडा– कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की एक न्यूज़ चैनल पर डिबेट के बाद हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में कांग्रेस न्यूज़ चैनल पर हमलावर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यूज चैनल ‘ आज तक ‘ के ऑफिस का घेराव किया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस का आरोप है कि डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से राजीव त्यागी को हार्टअटैक आया।
युवा कांग्रेस और नोएडा महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता आज तक न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को नोएडा के थाना सेक्टर-20 ले जाया गया।
नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने है कि मीडिया से बात करते हुए कहा कि
“आज तक न्यूज़ चैनल के एंकर और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मिलकर राजीव त्यागी को मानसिक आघात पहुंचाया। इसकी वजह से वह परेशान हो गए और उनकी हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।”
आजतक न्यूज़ चैनल सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। राजीव त्यागी की हत्या की गई है। इस मामले में न्यूज़ चैनल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता न्यूज़ चैनल का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने हम लोगों को जबरन रोकने की कोशिश की, हाथापाई की है। सभी को पकड़कर थाने की हवालात में बंद कर दिया।
क्या राजनितिक संरक्षण के चलते “मेवा” की नहीं हो रही गिरफ्तारी..? पुलिस ने जाँच में ढिलाई क्यों बरती…
Add Comment