दिल्ली – अब तक टी-20 में कोई भी खिलाड़ी दोहरा शतक नहीं बना पाया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैड हॉग ने हाल ही में टी20 में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी की संभावनाएं जाहिर की हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच के जिंबाब्वे के खिलाफ 2018 में 76 गेंदों पर बनाए 172 रन टी-20 का अधिकतम स्कोर है। 2013 में आरोन फिंच ने ही इंग्लैंड के खिलाफ 53गेंदों पर 156 रन बनाए थे, लेकिन इस फॉर्मेट में फिंच के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद ब्रैड हॉग ने टी-20 में दोहरा शतक बना सकने वाले खिलाड़ियों में भारतीय को चुना है।
टि्वटर पर एक फैन के सवाल के जवाब में ब्रैड हॉग ने कहा, वर्तमान में रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें टी-20 में दोहरा शतक बनाने की क्षमता है।” यह भारतीय ओपनर अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। टी-20 में सर्वाधिक 4 शतक का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित का टी-20 में उच्चतम स्कोर 118 है। वनडे में उनके नाम पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।ब्रैड हॉग ने इस बात को बताया कि क्यों रोहित ही उन्हें दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी लगते हैं। उन्होंने कहा, ”उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है, वह छक्कों के लिए क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं। चारों तरफ छक्के लगा सकते हैं। टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 109 टी-20 मैचों में 32.62 की औसत से 2773 रन बनाए हैं। विराट कोहली (82 मैचों में 2794 रन) उनसे आगे हैं।
Add Comment